भारत

Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 25, 2024 | 10:35 AM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने कहा कि सोमवार को बादल छाए रहने और रात में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 203 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में है।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : February 25, 2024 | 10:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)