भारत

Delhi Weather News: खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन उड़ानों का मार्ग बदला

Delhi Weather News: अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे से बुधवार सुबह सात बजे के बीच कुल पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें विभिन्न गंतव्यों के लिए भेजा गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 31, 2024 | 10:43 AM IST

दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण बुधवार सुबह कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग बदला गया। एक अधिकारी यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कई उड़ानों में देरी हुई।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: घने कोहरे से धीमी हुई दिल्ली वालों की रफ्तार, वीडियो में देखें आज के मौसम का हाल

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे से बुधवार सुबह सात बजे के बीच कुल पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें विभिन्न गंतव्यों के लिए भेजा गया। अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इनमें से तीन को राजस्थान के जयपुर और एक-एक को गुजरात के अहमदाबाद और महाराष्ट्र के मुंबई भेज दिया गया।

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम रही।

First Published : January 31, 2024 | 10:43 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)