भारत

Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, गरजेंगे बादल और चलेगी तेज हवा

Delhi Weather Today: आईएमडी ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सोमवार को बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 18, 2024 | 11:16 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सोमवार को बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 265 के साथ खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

First Published : February 18, 2024 | 11:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)