भारत

Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश से वीकेंड पर मौसम हुआ मस्त

बारिश के कारण दिल्ली में नजफगढ़ के फिरनी रोड, बहादुरगढ़ रोड, पटपड़गंज, वसंत कुंज, मुंडका और बदरपुर सहित कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 19, 2023 | 1:52 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार सुबह बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली और इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। बारिश के कारण दिल्ली में नजफगढ़ के फिरनी रोड, बहादुरगढ़ रोड, पटपड़गंज, वसंत कुंज, मुंडका और बदरपुर सहित कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन के समय बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 96 प्रतिशत रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 151 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें : Chandrayaan-3: लैंडर मॉड्यूल की स्थिति सामान्य, चंद्रमा के करीब पहुंचा; 20 अगस्त को दूसरी डिबूस्टिंग से गुजरेगा

First Published : August 19, 2023 | 1:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)