भारत

Delhi weather today: कई इलाकों में झमाझम बारिश, जानें आज पूरे दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में रविवार सुबह भी कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम एजेंसी अगले 5 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- August 11, 2024 | 9:05 AM IST

Delhi Weather today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि रविवार को इन राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में दिन के दौरान बारिश होगी और शहर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 अगस्त के लिए मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

दिल्ली में रविवार सुबह भी कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम एजेंसी अगले 5 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान और चेतावनियां

आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त तक, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में 11 अगस्त और 14 से 16 अगस्त तक, पंजाब में 11 अगस्त और हरियाणा में 11 और 14 अगस्त.के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी।

मौसम विभाग ने 11 अगस्त को उत्तराखंड में और 14 अगस्त तक राजस्थान में “बहुत भारी बारिश” की आशंका भी जताई है। ”पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने शनिवार को कहा, “हम पूरे उत्तर और मध्य भारत में बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, खासकर पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इन दोनों क्षेत्रों में 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना है।”

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में भी भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 11 अगस्त को मध्य प्रदेश, गोवा और महाराष्ट्र में “हल्की/मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश” की भविष्यवाणी की है।

First Published : August 11, 2024 | 9:05 AM IST