भारत

Delhi Weather Today: कैसा है आज दिल्ली-NCR का मौसम? देखें वेदर रिपोर्ट

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 166 (मध्यम) दर्ज किया गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 24, 2024 | 11:28 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 166 (मध्यम) दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई “अच्छा”, 51 से 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच “मध्यम”, 201 से 300 के बीच “खराब”, 301 से 400 के बीच “बहुत खराब” और 401 से 500 के बीच “गंभीर” माना जाता है।

First Published : February 24, 2024 | 11:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)