भारत

Delhi Weather today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसल का हाल, मौसम विभाग ने यह जताया अनुमान

आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 30, 2024 | 10:15 AM IST

Delhi weather today: दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी का लेवल 85 प्रतिशत रहा। आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 106 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : September 30, 2024 | 10:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)