भारत

Delhi weather today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम; बरसेंगे बादल या रहेगी धूप, मौसम विभाग ने बताया

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी (Humidity) का लेवल 84 प्रतिशत रहा।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 22, 2024 | 11:12 AM IST

Delhi weather today: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह उमस भरा मौसम रहा और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी (Humidity) का लेवल 84 प्रतिशत रहा।

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के मुताबिक, शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।

First Published : July 22, 2024 | 11:12 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)