भारत

Delhi weather today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या नहीं, मौसम विभाग ने बताया

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 74 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 29, 2024 | 12:43 PM IST

Delhi weather today: दिल्ली में सोमवार की सुबह उमस भरे मौसम के साथ न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

शहर में सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी का स्तर 78 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 74 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : July 29, 2024 | 12:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)