Representative Image
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई।
आईएमडी ने कहा कि दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और 13 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 165 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।