Representative Image
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने शहर में बादल छाए रहने तथा हल्की बूंदाबांदी की होने की संभावना व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें : Delhi AQI Today: बारिश के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार
विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर की सापेक्षित आर्द्रता 96 प्रतिशत रही।