भारत

Delhi Weather Today: मस्त-मस्त रहेगा मौसम, दिल्ली में आज बरस सकते हैं बादल

दिल्ली में सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 101 दर्ज किया गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 03, 2023 | 12:30 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह उमस भरे मौसम के बीच न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 76 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 101 दर्ज किया गया।

फरीदाबाद में एक्यूआई 72, गुरुग्राम में 126, नोएडा में 87 और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 122 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

First Published : July 3, 2023 | 12:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)