भारत

Delhi weather today: दिल्ली में आज हो सकती है हल्की बारिश, जानें दिन भर कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने मुख्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 16, 2024 | 11:16 AM IST

Delhi weather today: देश की राजधानी में सोमवार को सुबह उमस (humidity) रही और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गर्ठ। 15 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे से 16 जुलाई को सुबह साढ़े बजे तक शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 2.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा रिज इलाके में 37.2 मिलीमीटर, पालम वेधशाला में 31.8 मिलीमीटर, दिल्ली विश्वविद्यालय में 38 मिलीमीटर और पूसा में 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने मुख्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

First Published : July 16, 2024 | 11:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)