भारत

Delhi Weather Today: दिल्ली में मेहरबान रहेगा मौसम, बारिश होने की संभावना

दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। बुलेटिन में कहा गया कि आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 03, 2023 | 1:52 PM IST

दिल्ली में बीती रात हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार, सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। बुलेटिन में कहा गया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक श्रेणी में रहा। एक्यूआई 72 दर्ज किया गया।

First Published : August 3, 2023 | 1:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)