भारत

Delhi weather today: दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं? जानें मौसम विभाग ने क्या जताया अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे रिलेटिक ह्यूमिडिटी का लेवल 82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 05, 2024 | 10:42 AM IST

Delhi weather today: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह उमस भरा मौसम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे रिलेटिक ह्यूमिडिटी का लेवल 82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज हल्की बारिश और बादल छाय रहने की संभावना

विभाग ने दिन में राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शहर में सुबह नौ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 55 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : August 5, 2024 | 10:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)