भारत

Delhi weather today: दिल्ली में आज होगी बारिश या निकलेगी धूप, जानें मौसम विभाग का क्या है अनुमान

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 111 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 19, 2024 | 10:31 AM IST

Delhi weather today: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 111 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : July 19, 2024 | 10:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)