भारत

Delhi Weather Update: कूल-कूल रहेगा आज दिल्ली का मौसम, बारिश के भी आसार

मौसम विभाग ने दिन में बूंदाबांदी होने और तेज सतही हवाएं चलने के साथ बादल छाए रहने की का अनुमान जताया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 04, 2024 | 10:22 AM IST

Delhi Weather Update: दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 44 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बूंदाबांदी होने और तेज सतही हवाएं चलने के साथ बादल छाए रहने की का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें इन राज्यों के मौसम का हाल

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

First Published : May 4, 2024 | 10:19 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)