भारत

Delhi Weather Update: कैसा है आज दिल्ली का मौसम? चेक करें IMD की रिपोर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 21, 2024 | 1:12 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, दिल्ली में सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा सुबह नौ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 177 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : March 21, 2024 | 1:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)