भारत

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

आईएमडी ने दिल्ली में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 20, 2024 | 10:45 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने दिल्ली में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

विभाग के मुताबिक, शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 125 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : July 20, 2024 | 10:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)