भारत

DHFL Scam: 34,000 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने धीरज वधावन को किया गिरफ्तार

वधावन को सोमवार शाम को मुंबई से हिरासत में लिया गया और उन्हें मंगलवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 14, 2024 | 7:44 PM IST

DHFL Scam: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 34,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में डीएचएफएल (दीवान हाउसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड) के पूर्व निदेशक धीरज वधावन को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वधावन को सोमवार शाम को मुंबई से हिरासत में लिया गया और उन्हें मंगलवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में उनके खिलाफ 2022 में पहले ही आरोप पत्र दायर कर दिया था। उन्होंने बताया कि वधावन को पहले एजेंसी ने ‘यस बैंक’ भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था और वह जमानत पर थे।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने 17 बैंकों के संघ से 34,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के संबंध में डीएचएफएल मामला (DHFL Scam Case) दर्ज किया था। यह देश में सबसे बड़ा बैंकिंग ऋण धोखाधड़ी मामला है।

First Published : May 14, 2024 | 7:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)