भारत

Dussehra 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं

दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जानते हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 24, 2023 | 9:23 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।”

विजयादशमी हर साल अश्विन मास की दशमी तिथि को मनाई जाती है। दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जानते हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

First Published : October 24, 2023 | 9:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)