भारत

Earthquake: जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 तीव्रता का भूकंप

उत्तर भारत में भी झटके महसूस किए गए

Published by
भाषा   
Last Updated- June 13, 2023 | 2:20 PM IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सोमवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने यह जानकारी दी।

NCS ने बताया कि भूकंप का केंद्र छह किलोमीटर गहराई में था। इस दौरान जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है।

First Published : June 13, 2023 | 2:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)