भारत

Earthquake in Ladakh: डोला हिमालय, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Published by
भाषा   
Last Updated- June 09, 2023 | 2:02 PM IST

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जान माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है।

NCS ने कहा कि भूकंप सुबह करीब 10 बजकर 23 मिनट पर आया और कुछ सेकेंड तक महसूस किया गया। भूकंप धरती की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में 35.64 डिग्री अक्षांश उत्तर और 76.62 डिग्री देशांतर पूर्व में आया था। अधिकारियों ने बताया कि इसका केंद्र लद्दाख में था।

First Published : June 9, 2023 | 2:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)