भारत

Earthquake In Uttarkashi : उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

जिले में कहीं से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है

Published by
भाषा
Last Updated- April 06, 2023 | 11:48 AM IST

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को तड़के तीन तीव्रता का भूकंप आया। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने यह जानकारी दी।

कार्यालय ने बताया कि सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र उत्तरकाशी में पांच किलोमीटर की गहराई पर था। उसने बताया कि जिले में कहीं से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

First Published : April 6, 2023 | 11:48 AM IST