भारत

Easter 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

PM Modi ने कहा, ‘‘ईस्टर पर, हम आशा करते हैं कि नवीनीकरण और आशावाद का संदेश हर जगह गूंजेगा।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- March 31, 2024 | 10:57 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नवीनीकरण एवं आशावाद का संदेश हर जगह गूंजेगा। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यह दिन हम सभी को एकजुट होने, एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करे। सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईस्टर पर, हम आशा करते हैं कि नवीनीकरण और आशावाद का संदेश हर जगह गूंजेगा।’’

गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को ‘ईस्टर संडे’ के नाम से जाना जाता है। ईसाई, ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने के जश्न में ईस्टन मनाते हैं।

First Published : March 31, 2024 | 10:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)