भारत

ESIC : कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अक्टूबर में 17.28 लाख नए मेंबर जोड़े

नए पंजीकरण में 25 वर्ष आयु वर्ग तक के 8.25 लाख कर्मचारी हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 15, 2023 | 2:13 PM IST

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अक्टूबर में ESI योजना के तहत 17.28 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर 2023 में करीब 23,468 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत हुए और ESIC की सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आए।

बयान के अनुसार, नियमित वेतन पर रखे गए कर्मचारियों के ESIC के आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर में करीब 17.28 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा गया। युवाओं के लिए अधिक नौकरियों का सृजन हुआ। नए पंजीकरण में 25 वर्ष आयु वर्ग तक के 8.25 लाख कर्मचारी हैं। यह कुल कर्मचारियों का 47.76 प्रतिशत है।

Also read: Sensex पहली बार 71,000 के पार, निवेशकों की पूंजी 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

आंकड़े के अनुसार, अक्टूबर में शुद्ध रूप से 3.31 लाख महिलाएं पंजीकृत हुई। अक्टूबर महीने में कुल 51 समलैंगिक समुदाय के कर्मचारियों को ESI योजना के तहत पंजीकृत किया गया। नौकरियों का यह आंकड़ा अस्थायी है क्योंकि आंकड़ें संकलित करना निरंतर चलने वाली एक प्रक्रिया है।

First Published : December 15, 2023 | 2:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)