भारत

Rajdhani Express Fire: तिरुवनंतपुरम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, थर्ड AC कोच जलकर खाक

तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में आग लगने से दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित हुआ, हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 17, 2026 | 9:17 AM IST

Rajdhani Express Fire: तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के थर्ड एसी कोच में भीषण आग लग गई। यह घटना मध्य प्रदेश के रतलाम से करीब 110 किलोमीटर दूर हुई है। हालांकि, किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रभावित कोच के सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पश्चिम मध्य रेलवे (कोटा मंडल) ने बताया कि ट्रेन संख्या 12431 तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के B-1 कोच (SLR छोर के पास) में आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना लूनी रिछा (LNR) और विक्रमगढ़ आलोट (VMA) स्टेशनों के बीच डाउन दिशा में किलोमीटर संख्या 729/02 (लोको) और 728/14-16 (एसएलआर) के बीच हुई।

प्रभावित कोच के सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) सप्लाई बंद कर दी गई। प्रभावित बी-1 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने का काम जारी है। ट्रेन संख्या 12955 को महिदपुर रोड (MEP) स्टेशन पर रोका गया है। रेलवे के अनुसार, ट्रैक को जल्द ही साफ कर लिया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कोटा स्टेशन पर ट्रेन में अतिरिक्त बोगियां जोड़ी जाएंगी ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के दिल्ली पहुंच सकें। कोटा से रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और आग लगने के असली कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। देखते-देखते थर्ड एसी और एसएलआर कोच आग की लपटों में घिर गए. हालांकि गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया. वहीं कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा. आसमान में उठती आग की लपटों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया. ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ व दूसरे लोगों ने तुरंत कोच से पैसेंजर्स की डि-बोर्डिंग शुरू की. करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया. ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ व दूसरे लोगों ने तुरंत कोच से पैसेंजर्स की डि-बोर्डिंग शुरू की.

First Published : May 17, 2026 | 9:10 AM IST