भारत

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों से मुठभेड़, एक कैप्टन समेत सेना के चार जवान शहीद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवाद रोधी अभियान में सेना के चार जवानों की मौत से ‘बहुत दुखी’ हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 16, 2024 | 10:43 PM IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए एक कैप्टन समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आतंकियों की तलाश और उनके सफाये के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की पहचान कैप्टन बृजेश थापा, नायक डी राजेश, सिपाही बिजेन्द्र और सिपाही अजय के रूप में हुई है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी समेत सेना के सभी रैंक के अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। पिछले तीन सप्ताह में डोडा जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ है।

यह ताजा घटना कठुआ जिले के दूरस्थ माचेड़ी वन क्षेत्र में सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए हमले के एक सप्ताह बाद हुई है जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए थे और कई घायल हो गए थे।

राजनाथ ने दुख जताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवाद रोधी अभियान में सेना के चार जवानों की मौत से ‘बहुत दुखी’ हैं।

First Published : July 16, 2024 | 10:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)