भारत

Himachal Pradesh: महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देगी सरकार, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 5 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

Published by
भाषा   
Last Updated- March 04, 2024 | 10:59 PM IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य सरकार अगले वित्त वर्ष से 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह देगी। यह विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा किए गए वादों ‘10 गारंटी’ में से एक थी।

उन्होंने शिमला में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ नाम की इस पहल पर सालाना 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसके दायरे में पांच लाख से अधिक महिलाएं आएंगी।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 10 में से पांच चुनावी वादे पूरे हो गए हैं और दोहराया कि पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी गई है, जिससे राज्य के 1.36 लाख कर्मचारियों को फायदा हुआ है।

First Published : March 4, 2024 | 10:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)