Assam CM Himanta Biswa Sarma
Assam CM Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई।
इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्वानंद सोनोवाल और पबित्रा मार्गेरिटा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री Sarbananda Sonowal और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin सहित एनडीए शासित राज्यों के 40 से अधिक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। उनकी मां मृणालिनी देवी, पत्नी रिंकी भुइयां सरमा, पुत्र नंदिल विश्व सरमा और पुत्री सुकन्या सरमा ने समारोह में भाग लिया।
57 वर्षीय हिमंता बिस्वा सरमा असम में लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिससे यह उनके राजनीतिक करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री के साथ चार विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें भाजपा के अजंता नियोग और रामेश्वर तेली शामिल हैं, जबकि सहयोगी दल असम गण परिषद (AGP) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के चरण बोरो ने भी मंत्री पद की शपथ ली।