भारत

Delhi Metro से ट्रैवल करने वालों के लिए जरूरी खबर, Farmers Protest के बीच इन स्टेशनों पर एंट्री हुई बंद

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस प्राधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए गेट बंद कर दिए गए हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 13, 2024 | 12:20 PM IST

Farmers Protest: किसानों के दिल्ली की ओर कूच करने के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के आठ स्टेशन पर एक या उससे अधिक प्रवेश व निकासी गेट मंगलवार को सुबह बंद कर दिए गए।

हालांकि, ये स्टेशन बंद नहीं हैं और यात्रियों को अन्य गेट के जरिए प्रवेश और निकासी की अनुमति दी गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस प्राधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए गेट बंद कर दिए गए हैं।

इन आठ मेट्रो स्टेशन के गेट किये गए बंद

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई स्टेशन – राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन, जनपथ और बाराखंभा रोड पर कुछ गेट बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि खान मार्केट मेट्रो स्टेशन पर भी मंगलवार को एक गेट बंद कर दिया गया है।

किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सिंघु, टिकरी और गाजीपुर सीमाओं को बंद करने के लिए कई चरणों में अवरोधक लगाने के अलावा पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों की भारी तैनाती की गयी है।

यह भी पढ़े: Farmers Protest: जिद पर अड़े किसान, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

First Published : February 13, 2024 | 12:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)