भारत

देश लगातार विश्वसनीय आर्थिक वृद्धि का अनुभव कर रहा है : चंद्रशेखरन

चंद्रशेखरन ने यह भी कहा कि वैश्विक परिदृश्य अब और भी ज्यादा बंट गया है, जिससे ऐसा माहौल बन गया है जहां बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव और कम स्पष्टता है

Published by
शार्लीन डिसूजा   
Last Updated- May 18, 2026 | 10:11 PM IST

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (टीसीपीएल) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने साल 25-26 की कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में कहा है कि भारत लगातार विश्वसनीय आर्थिक वृद्धि का अनुभव कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विकास की यह राह दमदार जनसांख्यिकीय की बुनियादी चीजों और तेजी से बढ़ते डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पर आधारित है। उन्होंने अपने पत्र की शुरुआत यह कहकर की, ‘हम एक ऐसे दौर में काम कर रहे हैं, जो गहरे ढांचागत बदलावों, तीव्र भू-राजनीतिक संवेदनशीलता और तेजी से हो रहे तकनीकी विकास से परिभाषित है।’

चंद्रशेखरन ने यह भी कहा कि वैश्विक परिदृश्य अब और भी ज्यादा बंट गया है, जिससे ऐसा माहौल बन गया है जहां बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव और कम स्पष्टता है तथा जहां पारंपरिक पूर्वानुमान वाले प्रारूपों को लगातार परखा रहा है। उन्होंने कहा, ‘ हमारा मानना है कि इस मौजूदा माहौल में आगे बढ़ने के लिए किसी भी संगठन को अपनी मजबूती में निवेश करना होगा और स्थितियों पर प्रतिक्रिया देने में फुर्ती दिखानी होगी।’

आयकर में कटौती, कम ब्याज दरें और जीएसटी सुधार जैसे सरकार के हालिया उपायों ने लोगों की खर्च करने योग्य आय को बढ़ाया है तथा महंगाई, खासकर खाने-पीने की चीजों की महंगाई को कम किया है। सरकार के लगातार निवेश ने व्यापक आर्थिक स्थिरता को भी मजबूत किया है।

पत्र में यह भी कहा गया, ‘यह भारतीय उपभोक्ता बाजार के लिए दमदार आधार प्रदान करता है, जहां हम प्रीमियम उत्पादों की ओर झुकाव, स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती तथा डिजिटल-आधारित उपभोग की दिशा में ऐसा रुझान देख रहे हैं, जिसे अब पलटा नहीं जा सकता।’

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान टीसीपीएल अपने पोर्टफोलियो में विविधा लाई है। उसने अपने ब्रांडों को संवारा है और विकास के नए इंजन तैयार किए हैं। साथ ही अपनी मुख्य श्रेणियों को भी मजबूत किया है। दैनिक उपभोक्ता वस्तु  (एफएमसीजी) क्षेत्र की इस कंपनी ने अपने कारोबारी परिचालनों में भविष्य के लिए तैयार क्षमताएं भी विकसित की हैं, ताकि विकास के अगले चरण को संभव बनाया जा सके।

First Published : May 18, 2026 | 10:05 PM IST