भारत

भारत ने पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर के अवैध कब्जे को खत्म करने की मांग की

पाकिस्तान के सेना प्रमुख की कश्मीर पर टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, रणधीर जायसवाल ने की कड़ी आलोचना

Published by
भाषा   
Last Updated- April 17, 2025 | 10:28 PM IST

भारत ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का पाकिस्तान के साथ एकमात्र संबंध यह है कि इस्लामाबाद केंद्र शासित प्रदेश के अवैध रूप से कब्जे वाले हिस्से को खाली कर दे। इसके साथ ही भारत ने क्षेत्र पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की टिप्पणी की कड़ी निंदा की।

इस सप्ताह इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनरल मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान के ‘गले की नस’ बताया था और कहा था कि कोई भी कश्मीर को उनके देश से अलग नहीं कर पाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘कोई विदेशी चीज गले में कैसे अटक सकती है? यह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। पाकिस्तान के साथ इसका एकमात्र संबंध उस देश द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए क्षेत्रों को खाली कराना है।’

उन्होंने कहा, ‘राणा का प्रत्यर्पण पाकिस्तान के लिए एक चेतावनी है कि उसे मुंबई हमलों के अन्य अपराधियों को भी न्याय के कटघरे में लाना होगा, जिन्हें वह अब भी बचा रहा है।’

First Published : April 17, 2025 | 10:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)