भारत

भारत को सीमा पार से होने वाले आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा का अधिकार : विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि आज हम ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मना रहे हैं

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 07, 2026 | 5:57 PM IST

भारत ने सीमा पार से होने वाली पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ गुरुवार को आत्मरक्षा के अपने अधिकार को दोहराया और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया। नई दिल्ली का यह कड़ा संदेश ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आया है।

आत्मरक्षा का पूरा अधिकार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ”आज हम ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मना रहे हैं। पूरी दुनिया ने पहलगाम आतंकवादी हमले को देखा। सीमा पार से आतंकवाद को प्रायोजित करने के लिए हमने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।”

उन्होंने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”दुनिया जानती है कि सीमा पार से होने वाला आतंकवाद लंबे समय से पाकिस्तान की नीति का हिस्सा रहा है। हमें आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है।”

Also Read: Paytm का बड़ा टर्नअराउंड! एक्सपर्ट्स बोले- अभी और भाग सकता है शेयर

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने दिया जवाब

जायसवाल ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए काम करता रहेगा। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, भारत ने पिछले साल 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए थे और कम से कम 100 आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई के चलते इस्लामाबाद के साथ तनाव बढ़ गया और पाकिस्तान ने जवाबी हमले किए, हालांकि उनमें से अधिकतर हमलों को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। दोनों पक्षों के सैन्य अधिकारियों के बीच हॉटलाइन पर हुई बातचीत के बाद 10 मई को संघर्षविराम के लिए सहमति बनी थी।

(PTI इनपुट के साथ)

First Published : May 7, 2026 | 5:53 PM IST