भारत

Bengaluru airport के टर्मिनल-दो से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन 31 अगस्त से

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का आगमन और प्रस्थान 31 अगस्त सुबह 10 बजकर 45 मिनट से Bengaluru airport के टर्मिनल-एक के बजाय टर्मिनल-दो से शुरू हो जाएगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 30, 2023 | 2:11 PM IST

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बेंगलुरु (बीएलआर एयरपोर्ट के टर्मिनल-दो से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन 31 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लि. (बायल) ने बुधवार को बयान में कहा कि सिंगापुर से बेंगलुरु के बीच सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान संख्या एसक्यू508/एसक्यू509 के यात्री सबसे पहले नए टर्मिनल के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र का अनुभव कर पाएंगे।

इसके साथ ही टर्मिनल-दो से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाला भारतीय विमान इंडिगो का होगा जो कोलंबो के लिए रवाना होगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का आगमन और प्रस्थान 31 अगस्त सुबह 10 बजकर 45 मिनट से टर्मिनल-एक के बजाय टर्मिनल-दो से शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : भारत के बारे में दुनिया के 23 देशों की राय ‘पॉजिटिव’, 79 प्रतिशत भारतीयों को PM Modi पर भरोसा: Pew Survey

इस टर्मिनल से 27 एयरलाइंस (25 अंतरराष्ट्रीय और दो भारतीय) की 30 से 35 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोजाना प्रस्थान करेंगी।

बायल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरि मरार ने कहा, ‘‘टर्मिनल-दो से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन शुरू करने के साथ ही बेंगलुरु हवाई अड्डा एक और उपलब्धि हासिल कर लेगा। अंतरराष्ट्रीय विमानों का परिचालन केवल टर्मिनल-दो से ही किया जाएगा, जबकि घरेलू उड़ानों का परिचालन टर्मिनल-एक और दो के बीच विभाजित हो जाएगा।’’ बयान में कहा कि टर्मिनल-दो पर पहुंचने वाले यात्रियों को स्थानान्तरण, सुव्यवस्थित आव्रजन और सीमा शुल्क प्रक्रियाओं की सुविधा मिलेगी।

First Published : August 30, 2023 | 2:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)