21:40अमित शाह ने अहमदाबाद में किया योग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अहमदाबाद में योग किया।
08:56योग भारत की आध्यात्मिक क्षमता का एक महत्वपूर्ण अंग है- ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "योग भारत की आध्यात्मिक क्षमता का एक महत्वपूर्ण अंग है...प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण योग को विश्व में एक विशेष स्थान दिलाने का था और हर वर्ष इस दिन, विश्व भर में योग मनाया जाता है।"
08:54लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने भी किया योग
10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद भवन परिसर में योग सत्र का नेतृत्व किया।
08:51योग ने दुनिया में लाई खुशहाली लाई है- एस जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "यह एक प्रेरणा रही है, जिसने दुनिया भर में योग के प्रति उत्साह और जागरूकता पैदा की है। आज, मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि इतने सारे राजदूत और विदेश मंत्रालय के सहकर्मी योग सत्र में हमारे साथ शामिल हुए...पिछले 10 सालों में हम बहुत आगे बढ़ चुके हैं। हम देख सकते हैं कि योग ने दुनिया में कितनी खुशहाली और खुशहाली लाई है।"
08:48भारतीय सेना के अधिकारियों ने इस अंदाज में किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अधिकारियों ने योग किया।
08:46ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी किया योग
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और ओडिशा के मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।
08:44कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किया योग
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।
08:29पीएम मोदी ने किया योग सत्र का नेतृत्व
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (SKICC) में योग सत्र का नेतृत्व किया।
08:11पीएम मोदी ने किया योगाभ्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (SKICC) में योगाभ्यास किया।
08:08योग से हमें जो शक्ति मिलती है उसे श्रीनगर में हम महसूस कर रहे हैं- पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है, योग से हमें जो शक्ति मिलती है उसे श्रीनगर में हम महसूस कर रहे है।"
08:06दुनिया भर में हो रहा है योग पर शोध- पीएम मोदी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस साल भारत में फ्रांस की 101 वर्षीय महिला योग शिक्षक को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वह कभी भारत नहीं आईं, लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित कर दिया। आज, दुनिया भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों में योग पर शोध हो रहा है; शोध पत्र प्रकाशित किए जा रहे हैं।"
08:04पीएम मोदी ने सभी से किया आग्रह
10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
08:01हेमा मालिनी ने किया योग
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मथुरा में योग किया।
07:52पीएम मोदी का संबोधन शुरू
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम श्रीनगर में वह ऊर्जा महसूस कर सकते हैं, जो हमें योग से मिलती है। मैं देश के लोगों और दुनिया के हर कोने में योग कर रहे लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने 10 साल की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर ली है। 2014 में, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। भारत के इस प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड था। तब से, योग दिवस नए रिकॉर्ड बना रहा है।"
07:45पीएम मोदी कुछ देर में करेंगे देश-दुनिया को संबोधित
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर के योग कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। वह योग दिवस का कार्यक्रम श्रीनगर के SKICC हॉल में करेंगे। यहीं से पीएम मोदी देश-दुनिया को संबोधित करेंगे। बता दें कि श्रीनगर में सबुह से हो रही बारिश के कारण योग कार्यक्रम में बदलाव किया गया। पीएम मोदी इससे पहले लगभग 6000 लोगों के साथ डल झील के किनारे योग करने वाले थे, लेकिन बारिश ने सभी को निराश कर दिया।
07:35ITBP के जवानों ने किया योग
10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लेह के पैंगोंग त्सो में ITBP के जवानों ने योग किया।
07:31पीयूष गोयल ने भी योग दिवस के कार्यक्रम में लिया भाग
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुंबई में योग सत्र में भाग लेते हुए।
07:28केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने किया योग
केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।
07:25केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योग दिवस के अवसर पर किया योग
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।
07:21अब डल लेक के पास पीएम मोदी नहीं करेंगे योग
श्रीनगर में सुबह से लगातार बारिश के कारण पीएम मोदी के योग कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। खबरों के मुताबिक, पीएम मोदी अब डल झील के पास योग नहीं करेंगे, बल्कि किसी हॉल में करेंगे।
07:17रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने किया योग
उत्तर प्रदेश: केंद्रीय रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।
07:16भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने किया योग
दिल्ली: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया।
07:05भारतीय सेना के जवानों ने बर्फीली ऊंचाइयों पर किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस2024 पर भारतीय सेना के जवानों ने उत्तरी सीमा पर बर्फीली ऊंचाइयों पर योग किया।
07:03यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज मैं आप सभी को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देता हूं...ये अवसर हमें देश के पीएम मोदी ने दिया है जिनके प्रयास से और विजन का परिणाम है कि आज दुनिया के करीब पौने दो सौ देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ जोड़कर भारत इस विरासत के साथ अपने आपको जोड़कर भारत की संस्कृति को, भारत की परंपरा को गौरवान्वित करने का प्रयास करेंगे।...यह अपने पूर्वजों और विरासत के प्रति इससे बड़ा सम्मान दूसरा और कोई नहीं हो सकता।
07:00जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बारिश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन श्रीनगर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। श्रीनगर मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 1 घंटे के दौरान श्रीनगर, गांदरबल, पुलवामा, बडगाम और दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश बंद होने के बाद भी बादल छाए रहेंगे।