भारत

आजम खान के खिलाफ कर चोरी मामले की जांच : उप्र, मप्र में 30 से अधिक ठिकानों पर आयकर के छापे

आयकर विभाग की जांच आजम खान और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित कुछ न्यासों से संबंधित है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 13, 2023 | 11:26 AM IST

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ कर चोरी के आरोपों की जांच के सिलसिले में बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 30 से अधिक परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम उत्तर प्रदेश के रामपुर, सहारनपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ के अलावा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में कुछ परिसरों की तलाशी ले रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की जांच Azam Khan और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित कुछ न्यासों से संबंधित है।

यह भी पढ़ें : UP Rain Alert: यूपी में लौटते मानसून का कहर, कई इलाकों में जलभराव, 7 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

First Published : September 13, 2023 | 11:26 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)