भारत

Jammu and Kashmir: आतंकवादियों ने सुरक्षा चौकी पर किया हमला, तलाश अभियान जारी

सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध आतंकवादियों ने तड़के चार बजे राजौरी जिले के गुंधा इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी की, जिसका सुरक्षाबलों ने माकूल जवाब दिया।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 22, 2024 | 8:33 AM IST

Jammu and Kashmir terrorist attack: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार तड़के संदिग्ध आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। सेना के आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध आतंकवादियों ने तड़के चार बजे राजौरी जिले के गुंधा इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी की, जिसका सुरक्षाबलों ने माकूल जवाब दिया।

सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। घटना के संबंध में और विवरण की प्रतीक्षा है।

First Published : July 22, 2024 | 8:33 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)