भारत

जया को रेलवे बोर्ड की कमान

जया शुक्रवार (1 सितंबर) से कार्यभार संभालेंगी और अक्टूबर तक कार्य करेंगी। फिर उनकी पुनर्नियुक्ति चेयरमैन व सीईओ के पद पर अगस्त, 2024 तक होगी।

Published by
ध्रुवाक्ष साहा   
Last Updated- August 31, 2023 | 11:10 PM IST

जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरमैन व सीईओ बनेंगी। वे अभी रेलवे बोर्ड की सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) हैं। वे गुरुवार को सेवानिवृत्त होने जा रहे अनिल कुमार लाहोटी की जगह पर कार्यभार संभालेंगी।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के एक आदेश में कहा गया, ‘ कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने जया वर्मा सिन्हा, सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास), को रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।’

वे शुक्रवार (1 सितंबर) से कार्यभार संभालेंगी और अक्टूबर तक कार्य करेंगी। फिर उनकी पुनर्नियुक्ति चेयरमैन व सीईओ के पद पर अगस्त, 2024 तक होगी। ओडीशा में बालासोर दुर्घटना में करीब 300 लोगों के मारे जाने पर लाहोटी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटनास्थल के दौर पर थे, उस वक्त सिन्हा ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन की कमान संभाली थी।

उस समय सिन्हा ने ही मीडिया को घटित हो रहे घटनाक्रम की जानकारी दी थी और साथ ही वार रूम को भी संभाला था। उन्होंने दुर्घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में रेल के परिचालन पर भी नजर रखी थी।

First Published : August 31, 2023 | 11:10 PM IST