भारत

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना के शुरुआती रूझान में भाजपा, कांग्रेस से आगे

Published by
भाषा
Last Updated- May 13, 2023 | 9:22 AM IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस से मामूली अंतर से आगे है।

ताजा रुझानों के मुताबिक, भाजपा 41, कांग्रेस 36 और जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस) 13 सीट पर आगे है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है।

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान हुआ था।

First Published : May 13, 2023 | 9:22 AM IST