भारत

Karnataka Elections 2023: BJP उम्मीदवारों की पहली सूची आज शाम को करेगी जारी

Published by
भाषा
Last Updated- April 10, 2023 | 12:09 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय बोर्ड के सदस्य बी. एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 170 से 180 उम्मीदवारों की पहली सूची आज शाम जारी करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली में पत्रकारों से कहा, ‘‘ सूची आज शाम जारी की जाएगी।’’ येदियुरप्पा ने बताया कि सूची को अंतिम रूप देने के लिए आज एक और बैठक की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आज शाम तक इसे जारी कर दिया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि पहली सूची में 170 से 180 उम्मीदवारों के नाम होंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा। मतगणना 13 मई को की जाएगी।

First Published : April 10, 2023 | 12:09 PM IST