भारत

कर्नाटक सरकार ने 3900 करोड़ रुपये से अधिक की 73 परियोजनाओं को दी मंजूरी

एक बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं से लगभग 15000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 13, 2024 | 11:23 AM IST

कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग एवं बुनियादी ढांचा विकास मंत्री एम बी पाटिल की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय एकल खिड़की मंजूरी समिति ने 3,935.52 करोड़ रुपये की 73 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।

एक बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं से लगभग 15000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। बेंगलुरु स्थित,ईटीएल सिक्योर स्पेस लिमिटेड, और डीएचएएसएच पीवी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, कंपनियों द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिसमें ये कंपनी इन प्रमुख परियोजनाओं में क्रमशः 490.5 करोड़ रुपये और 346.35 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी।

पाटिल ने कहा कि एसएलएसडब्ल्यूसीसी द्वारा अनुमोदित कई परियोजनाएं उत्तरी कर्नाटक के जिलों में शुरु की जाएंगी।

First Published : January 13, 2024 | 11:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)