भारत

Kerala Blast: अमित शाह ने मुख्यमंत्री विजयन से बात की, एनएसजी और एनआईए दल भेजे

एक सूत्र ने कहा, ‘‘गृह मंत्री ने धमाके के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए केरल के मुख्यमंत्री से बात की। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को घटना की जानकारी दी।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- October 29, 2023 | 1:24 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोच्चि में एक ईसाई समूह के कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाके के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री के राज्य सरकार की मदद करने के निर्देश के बाद आतंकवादी रोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) और आतंकवाद रोधी जांच एजेंसी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के दलों को केरल भेजा जा रहा है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘गृह मंत्री ने धमाके के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए केरल के मुख्यमंत्री से बात की। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को घटना की जानकारी दी।’’

यह भी पढ़ें : Kerala Blast: केरल : ईसाई समुदाय के सम्मेलन केंद्र में धमाके में 1 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

कोच्चि के कलामासेरी में रविवार सुबह एक कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। कन्वेंशन सेंटर में मौजूद लोगों ने पत्रकारों को बताया कि धमाका सुबह की प्रार्थना के दौरान हुआ।

First Published : October 29, 2023 | 1:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)