भारत

Lok Sabha Election 2024: विपक्ष के गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए ‘जीतेगा भारत’ टैगलाइन

‘जीतेगा भारत’ टैगलाइन को संभवत: विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी अनुवाद करके इस्तेमाल किया जाएगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 19, 2023 | 11:21 AM IST

Lok Sabha Election 2024: अपने गठबंधन के लिए ‘इंडिया’ नाम चुनने की घोषणा के एक दिन बाद विपक्षी दलों ने Lok Sabha Election 2024 के मद्देनजर इसके लिए ‘जीतेगा भारत’ टैगलाइन को चुना है।

सूत्रों ने बताया कि इस टैगलाइन को संभवत: विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी अनुवाद करके इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में मंगलवार को हुई बैठक के दौरान कई नेताओं को लगा कि गठबंधन के नाम में ‘भारत’ शब्द भी शामिल होना चाहिए। एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘इसे टैगलाइन में इस्तेमाल करने का फैसला किया गया।’’

कई नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि कई नेताओं के संयुक्त प्रयासों से यह टैगलाइन चुनी गई।

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनावों की तैयारी, NDA की टक्कर में विपक्ष का ‘INDIA’

First Published : July 19, 2023 | 11:21 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)