भारत

LPG Cylinder: लोकसभा चुनाव के कुछ दिन पहले ही LPG सिलेंडर की कीमतें घटीं, जानें क्या हैं नए दाम

अप्रैल में कीमत क्यों घटाई गई है इसकी वजह का खुलासा नहीं किया गया है

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 01, 2024 | 3:52 PM IST

1 अप्रैल 2024 से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर और 5 किलो फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमतें कम कर दी गई हैं। यह खबर न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से आई है। कीमतों में यह कटौती आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के कुछ दिन पहले ही की गई है। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे।

घटी सिलेंडर की कीमत

दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 30.50 रुपये घटकर 1,764.50 रुपये हो गई है, जबकि 5 किलो फ्री ट्रेड LPG (5kg) सिलेंडर की कीमत 7.50 रुपये कम हो गई है। जनवरी के बाद से कमर्शियल LPG की कीमतों में यह पहली कटौती है। फरवरी में दरों में 14 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई, इसके बाद मार्च में 25.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमत 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जेट फ्यूल की कीमत भी हटाई गई

जेट फ्यूल, जिसे विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) भी कहा जाता है, की कीमत में हाल ही में 0.5% कम की गई है। दिल्ली में ATF की कीमत अब 100,893.63 रुपये प्रति किलोलीटर है और मुंबई में यह 94,809.22 रुपये से घटकर 94,466.41 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) जैसी राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) और रसोई गैस की कीमतों को एडजस्ट करती हैं। ये एडजस्टमेंट बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय ईंधन की औसत कीमतों और विदेशी एक्सचेंज रेट पर आधारित हैं।

क्यों घटी फ्यूल की कीमत?

फ्यूल की लागत और बाज़ार स्थितियों (market dynamics) में बदलाव के कारण ईंधन की कीमतें बदल सकती हैं। अप्रैल में कीमत क्यों घटाई गई है इसकी वजह का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में बदलाव, टैक्सेशन पॉलिसीज और सप्लाई-डिमांड डायनेमिक्स जैसे फैक्टर्स ईंधन की कीमतों पर असर डाल सकते हैं।

First Published : April 1, 2024 | 3:52 PM IST