भारत

MCD अगले सप्ताह 5,000 सफाई कर्मचारियों को नियमित करेगी : Delhi Mayor

ओबेरॉय ने कहा, ‘‘हम अगले सप्ताह नगर निगम के 5,000 सफाई कर्मचारियों को स्थायी कर देंगे।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- October 29, 2023 | 8:25 AM IST

दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने शनिवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अगले सप्ताह 5,000 संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी कर देगा।

ओबेरॉय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अगले सप्ताह नगर निगम के 5,000 सफाई कर्मचारियों को स्थायी कर देंगे।’’ उन्होंने कहा कि यह ‘वाल्मीकि जयंती’ के मौके पर कर्मचारियों को केजरीवाल सरकार का उपहार है।

इससे पहले दिन में, महापौर ने रोहिणी सेक्टर 23 में सड़कों और नालियों के निर्माण की कुछ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

एक आधिकारिक बयान में ओबेरॉय के हवाले से कहा गया कि एमसीडी की रोहिणी में पॉलीक्लिनिक और मोहल्ला क्लीनिक बनाने की योजना है।

First Published : October 29, 2023 | 8:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)