भारत

Newsclick के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ, HR प्रमुख 7 दिन की हिरासत में

‘Newsclick’ पर चीन के समर्थन में प्रचार करने के लिए धन लेने का आरोप है।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 04, 2023 | 10:34 PM IST

गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत दायर एक मामले में गिरफ्तार ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ‘न्यूजक्लिक’ पर चीन के समर्थन में प्रचार करने के लिए धन लेने का आरोप है।

दिल्ली की एक अदालत ने प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती की उस याचिका पर बुधवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया जिसमें दोनों ने अपनी गिरफ्तारी के बाद प्राथमिकी की प्रति का अनुरोध किया है।

चीन से संबंधों के बारे में खबरें देखी हैं : अमेरिका

अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि उनके देश ने एक भारतीय समाचार पोर्टल के चीन से कथित संबंधों के बारे में खबरें देखी हैं, लेकिन वह इन दावों की सत्यता पर टिप्पणी नहीं कर सकते।

First Published : October 4, 2023 | 10:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)