भारत

NIA ने कर्नाटक में PFI से संबंधित 16 परिसरों पर मारे छापे

Published by
भाषा   
Last Updated- May 31, 2023 | 10:28 AM IST

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बुधवार सुबह राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों से संबंधित 16 परिसरों पर छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मंगलुरु के साथ साथ पुत्तूर, बेल्टंगडी, उप्पिनंगडी, वेनूर और बंटवाल में प्रतिबंधित पीएफआई के सदस्यों से संबंधित मकानों, कार्यालयों और अस्पतालों पर एकसाथ छापे मारे गए।

उन्होंने कहा कि ये छापे 12 जुलाई, 2022 को बिहार में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले की साजिश को लेकर प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ जारी जांच का हिस्सा है।

First Published : May 31, 2023 | 10:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)