भारत

NEET-UG में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1,563 अभ्यर्थियों में से 813 दोबारा परीक्षा में शामिल हुए

पांच मई को नीट-स्नातक की परीक्षा के दौरान जिन छह केंद्रों पर परीक्षा देर से शुरू हुई वहां समय की हानि की भरपाई के लिए ग्रेस मार्क्स दिए गए थे।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 23, 2024 | 7:54 PM IST

नीट-स्नातक में जिन 1,563 अभ्यर्थियों को पहले ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, उनमें से 813 अभ्यर्थी रविवार को दोबारा परीक्षा में शामिल हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सात केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। पांच मई को नीट-स्नातक की परीक्षा के दौरान जिन छह केंद्रों पर परीक्षा देर से शुरू हुई वहां समय की हानि की भरपाई के लिए ग्रेस मार्क्स दिए गए थे।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कम से कम 52 प्रतिशत – 1,563 उम्मीदवारों में से 813 – रविवार को पुनः परीक्षा में शामिल हुए।” मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच NTA ने रविवार को 17 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से रोक दिया जो पांच मई को बिहार के केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे थे।

एजेंसी ने पहले भी परीक्षा में अनुचित साधन अपनाने के आरोप में 63 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया था। शनिवार को गुजरात के गोधरा से 30 अतिरिक्त अभ्यर्थियों के भी परीक्षा देने पर रोक लगा दी गई थी।

First Published : June 23, 2024 | 7:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)