भारत

P-20 Traffic Advisory: इन रूट्स पर जाने से पहले पढ़ें दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, नहीं होगी कोई परेशानी

पी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन द्वारका के 'इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर' में किया जा रहा है।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 12, 2023 | 12:18 PM IST

दिल्ली पुलिस ने शहर में 12 से 14 अक्टूबर तक होने वाले पी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को यातायात दिशा-निर्देश जारी किये हैं। पी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन द्वारका के ‘इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर’ में किया जा रहा है।

इस सेंटर को यशोभूमि के नाम से भी जाना जाता है। एक वरिष्ठ यातायात अधिकारी ने बताया, “लगभग 27 देशों से, वहां की संसद के स्पीकर और संसदीय प्रतिनिधि पी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। आने वाले सभी मेहमानों और गणमान्य व्यक्तियों के लिए अलग-अलग होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। ये प्रतिनिधि शिखर सम्मेलन के लिए यशोभूमि जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों तक अकबर रोड, सरदार पटेल मार्ग से धौला कुआं फ्लाईओवर, हवाई अड्डे के पास स्थित मेहराम नगर क्षेत्र, पालम फ्लाईओवर और दुलसिरस चौक पर सुबह सात बजे से रात दस बजे के बीच यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : भारत की इकनॉमिक ग्रोथ में रत्न और आभूषण क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका : Nitin Gadkari

अधिकारी ने आगे कहा, “यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों और आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को अपने मार्ग पर किसी भी देरी से बचने के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलना चाहिए।”

First Published : October 12, 2023 | 12:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)